Search

लातेहार : नेहरू युवा केंद्र ने पड़ोस युवा संसद का किया आयोजन

Latehar:  नेहरू युवा केंद्र, लातेहार ने गांधी इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्राचार्य अर्जुन प्रसाद, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी ,महाविद्यालय के प्राचार्य दशरथ साहू, सांसद प्रतिनिधि विवेक चंद्रवंशी और नेहरु युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी मौजूद थे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरूआत की. मौके पर प्राचार्य दशरथ साहू ने युवाओं को गरीब कल्याण योजना के बारे में बताया. वहीं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने नारी सशक्तिकरण एवं सावित्री बाई फुले व वात्सल्य योजना की जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार गौतम ने किया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-police-association-delegation-met-cm/">झारखंड

पुलिस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से की मुलाकात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp