Search

 
 
 

लातेहार : नेहरू युवा केंद्र ने निकाली अमृत कलश यात्रा

 
Latehar: नेहरू युवा केंद्र, लातेहार के द्वारा उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, सरयू में प्रखंड स्तरीय मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत अमृत कलश यात्रा निकाली गयी. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख अनीता देवी, विद्यालय के प्रधानध्यापक अनीश कुमार एवं चोरहा पंचायत की मुखिया अंकिता देवी उपस्थित थी. प्रमुख अनीता देवी ने कहा कि गांव-गांव से एकत्रित की गई मिट्टी को लाने के लिए अमृत कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ है. मेरी माटी मेरा देश अभियान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए पंच प्रण के महान भारत की रचना का राजमार्ग है. प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी की मानसिकता को दूर करना, अपनी जड़ों-परंपराओं पर गर्व करना, एकता और अखंडता के लिए जीवन समर्पित करने का प्रण व नागरिकों में कर्तव्य की भावना को जागरूक करने के संकल्प लेने का आह्वान किया है. कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई. गांवों में एकत्रित की गयी मिट्टी को प्रखंड स्तर के अमृत कलश में संग्रह किया गया. कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रामविलास सिंह के द्वारा किया गया. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/read-two-news-of-giridih-together/">गिरिडीह

की खबरें- झाड़ियों में मिला जख्मी शख्स और टिकैत परिवार के धरने को पंसस का समर्थन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही