Latehar : भोला शरण डीएवी पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रभात रंजन ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. छात्रों ने नेता जी के नारे `तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा` के नारे से याद किया. जयंती के मौके पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. ये भी पढ़ें: शिव">https://lagatar.in/make-life-successful-by-making-shiva-your-guru-mallar/">शिव
को गुरु बनाकर जीवन सफल बनाएं : मल्लार
के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनी नेताजी की जयंती [wpse_comments_template]
को गुरु बनाकर जीवन सफल बनाएं : मल्लार
ये रहे मौजूद
नेता जी की जयंती के मौके पर स्कूल में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में स्वयम शांडिल्य, यशश्वी द्विवेदी, काजल, शान्वि, अक्षत, किसलय, समृद्धि, शिवम्, वंशिका, साक्षी, शाहिना, आकाश व प्रिंस ने भाग लिया. प्रतियोगिता में श्रद्धानंद हाऊस विजेता व अरबिंदो हाऊस उप विजेता रही. क्विज का संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक अरुण कुमार पांडेय ने किया. मौके पर वरीय शिक्षक राकेश रंजन तिवारी, रवि प्रकाश तिवारी, सूरज मिश्रा, सुशील दुबे, शकुंतला पाल, अजीत कुमार, बसंत कुमार व बीएन साहा समेत कई शिक्षक व छात्र मौजूद रहे. ये भी पढ़ें: बिरसानगर">https://lagatar.in/mani-netajis-birth-anniversary-at-saraswati-shishu-vidya-mandir-in-birsanagar/">बिरसानगरके सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनी नेताजी की जयंती [wpse_comments_template]
Leave a Comment