Search

 
 
 

लातेहार : क्षितिज के हत्‍यारे को नेतरहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
Latehar :  क्षितिज कुमार के हत्यारे चंद्रकिशोर यादव को नेतरहाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसका शव नेतरहाट अस्‍पताल में पास सोमवार को क्षत विक्षत अवस्था में मिला था. पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी. जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि नेतरहाट थाना क्षेत्र के बृजियाटोली (पठार बाजार) निवासी प्रभात रंजन ने नेतरहाट थाना को सूचना दी थी कि उनका बड़ा बेटा क्षितिज कुमार (8 वर्षीय) लापता है. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला. पुलिस के अनुसार, क्षितिज के पिता ने बताया कि पूर्व में पत्‍नी को लेकर विवाद में चंद्रकिशोर यादव ने उसको धमकी दी थी. सूचना के आधार पर क्षितिज कुमार की खोजबीन शुरू की गयी. अनुसंधान के क्रम में चंद्रकिशोर यादव को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर क्षितिज कुमार का शव बरामद किया गया.

स्थानीय लोगों की मांग- हत्‍यारे को फांसी की सजा दें

बता दें कि रविवार की रात क्षितिज कुमार की नृशंस हत्‍या की गयी थी. सोमवार को उसका शव नेतरहाट के अस्‍पताल के पास झाड़ियों में पाया गया था. उसके शरीर के कई अंग भी क्षतिग्रस्‍त थे. इस घटना के बाद पूरा परिवार ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोग भी ममार्हत हैं. लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. हर कोई इस घटना की निंदा कर रहा है. स्थानीय लोग स्‍पीडी ट्रायल कर हत्‍यारे को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही