Search

 
 
 

लातेहार : डीएवी स्कूल में नया शैक्षणिक सत्र शुरू, प्रीसिंपल ने तिलक लगाकर बच्चों का किया स्वागत

 
-डीएवी शिक्षा और संस्कार का मंदिर : प्राचार्य Latehar :   डीएवी पब्लिक स्कूल में आज दो अप्रैल से नये शैक्षणिक सत्र 2024-25 शुरू हुआ. नये सत्र की शुरुआत वैदिक हवन और यज्ञ के साथ की गयी. इसमें एलकेजी से आठवीं तक के बच्चों और शिक्षकों ने भाग लिया. इसके बाद प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने नव नामांकित बच्चों और नयी कक्षाओं के लिए उतीर्ण बच्चों को मंत्रोच्चारण के साथ पुष्प वर्षा व तिलक लगाकर स्वागत किया. संगीत शिक्षक सूरज मिश्रा के सानिध्य में बच्चों के लिए स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया.

बच्चों के समुचित और सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक रहें प्रयासरत - प्राचार्य

प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने बच्चों के समुचित और सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों को प्रयासरत रहने की अपील की. उन्होंने बच्चों के साथ परिश्रम के फल और अनुशासन जैसे विषय पर चर्चा की. कहा डीएवी पब्लिक स्कूल शिक्षा व संस्कार का मंदिर है. बताया कि नये शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश परीक्षा (इंटरेंस एग्जाम) शुरू हो गया है. स्कूल के कार्यालय से एडमिशन फॉर्म ले सकते हैं. मौके पर विद्यालय के शिक्षक प्रभात रंजन, राकेश रंजन तिवारी, अरुण कुमार पांडेय, सुशील कुमार दुबे ,रवि प्रकाश तिवारी, अजीत, बसंत के अलावा शिक्षिका शकुंतला पाल, रुक्मिणी, रुपा, अंबिका और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही