Search

Latehar News : भर्ती कैंप में 14 युवाओं का चयन, 38 शॉर्टलिस्टेड

कैंप में पहुंचे बेरोजगार युवक-युवतियां.

Latehar : लातेहार जिला स्टेडियम में रोजगार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भर्ती कैंप का आयोजन किया गया. कैंप का शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने किया. भर्ती कैंप में कई निजी कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए थे. कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए 14 अभ्यर्थियों का चयन किया. जबकि 38 को शॉर्टलिस्ट किया गया. जिला नियोजन पदाधिकारी ने प्रतीकात्मक रूप से तीन अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर सौंपा.

 

शिविर में जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुविधाओं की जानकारी दी. उन्होंने मुख्यमंत्री सारथी योजना, सक्षम झारखंड कौशल विकास व बिरसा योजना के बारे में विस्तार से बताया. युवाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. भर्ती कैप 150 युवक व युवतियों ने हिस्सा लिया. वहीं, 40 ने नियोजनालय में निबंधन के लिये आवेदन दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//