Search

 
 
 

Latehar News : डीएसपी के जांच अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

Latehar News: डीएसपी ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट व चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्टा लगाने की हिदायत दी. वाहन चालकों से यातायात व सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की.
 
वाहन जांच करती टीम.

Latehar News : लातेहार के डीएसपी (मुख्यालय) प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार की देर शाम लातेहार प्रखंड कार्यालय के पास वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रेथएनेलाइजर से जांच की गई. डीएसपी ने कही कि रात में अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं शराब के नशे में वाहन चलाने से होती हैं.


डीएसपी ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट व चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्टा लगाने की हिदायत दी. वाहन चालकों से यातायात व सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की. ज्ञात हो कि एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रो में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही