Search

 
 
 

Latehar News : सड़कों पर जहां-तहां खड़े वाहनों पर कार्रवाई, 13 गाड़ियों का कटा चालान

Latehar News : नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने वाहन चालकों को अपने वाहन निर्धारित जगहों पर ही पार्क करने का निर्देश दिया.
 
जांच करती टीम.

Latehar News : लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासन ने शुक्रवार की शाम सड़कों पर जहां-तहां खड़े वाहनों पर कार्रवाई की. नगर पंचायत व डीटीओ कार्यालय की टीम ने समाहरणालय मोड़ से सर्किट हाउस तक संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान सड़कों पर अनाधिकृत रूप से वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई की गयी. ऐसे कुल 13 वाहनों का ई-चालान काटा गया.


यह कार्रवाई डीसी व नगर प्रशासक के निर्देश पर की गई. नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने वाहन चालकों को अपने वाहन निर्धारित जगहों पर ही पार्क करने का निर्देश दिया. कहा कि वाहनों को सड़क किनारे लगा देने से जाम व दुर्घटनाओं की आंशका रहती है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही