Search

 
 
 

Latehar News : प्रशासन की टीम ने महुआडांड़ में की दवा दुकानों व क्लिनिकों की जांच

Latehar News : डॉ अमित खलखो ने बताया कि जांच रिर्पोट वरीय अधिकारियों को सौंपी जायेगी. उन्होंने कहा कि शिकायतों की सत्यता का पता लगाया जा रहा है.
 
जांच करती टीम.

Latehar News : महुआडांड़ एसडीओ सुलेमान मुंडरी के निर्देश पर मंगलवार को अनुमंडल क्षेत्र की दवा दुकानों व क्लिनिकों की जांच की गई. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित खलखो के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर की विभिन्न दवा दुकानों व क्लिनिकों की जांच की. इस दौरान दवा दुकानों का  लाइसेंस, दवाओं का स्टॉक व जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई. यह कार्रवाई एसडीओ को मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई.


 डॉ अमित खलखो ने बताया कि जांच रिर्पोट वरीय अधिकारियों को सौंपी जायेगी. उन्होंने कहा कि शिकायतों की सत्यता का पता लगाया जा रहा है. सभी दवा दुकानों व क्लिनिक संचालकों को मानकों का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही