Search

 
 
 

Latehar News : सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें, वार्षिक लक्ष्य पूरा करें- डीसी

Latehar News : डीसी संदीप कुमार ने राजस्व वसूली समेत राजस्व विभाग से संबंधित अन्य कार्यों की समीक्षा की. कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और राजस्व वसूली के शेष लक्ष्य को जल्द पूरा करें.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी.

Latehar News : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में राजस्व वसूली समेत राजस्व विभाग से संबंधित अन्य कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और राजस्व वसूली के शेष लक्ष्य को जल्द पूरा करें. इस दौरान उन्होंने भू-लगान, निबंधन, दाखिल-खारिज, सक्सेशन म्यूटेशन, पार्टीशन म्यूटेशन, भूमि-सीमांकन की स्थिति की समीक्षा की.


उन्होंने सभी सीओ को टाना भगतों की जमीन से जुड़े मामलों में सक्सेशन म्यूटेशन की प्रक्रिया यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया.  बालूमाथ, चंदवा, हेरहंज व बरियातू अंचल को परिशोधन पोर्टल पर लंबित कंप्लायंस का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया. अंचल कार्यालयों में लंबित पार्टीशन म्यूटेशन के मामलों को समयबद्ध निष्पादन करने की हिदायत दी.


बैठक में डीटीओ उमेश मंडल, डीएमओ नदीम सफी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन व अन्य अधिकारी मौजूद थे. वहीं, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी व जिले के सभी अंचलों के सीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही