Search

 
 
 

Latehar News : लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर एंबुलेंस कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च

Latehar News: भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों का मानदेय का भुगतान सरकारी स्तर पर करने की मांग की.
 
प्रदर्शन करते एंबुलेंस कर्मी.

Latehar News : लंबित मानदेय भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर लातेहार के 108 एंबुलेंस कर्मियों ने शुक्रवार की शाम कैंडल मार्च निकाला. उन्होंने समाहरणालय मोड़ पर जमकर नारेबाजी भी की. कहा कि पिछले तीन माह से मानदेय का भुगतान लंबित है. इससे पहले कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया.


भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों का मानदेय का भुगतान सरकारी स्तर पर करने की मांग की. संघ की प्रमुख मांगों में सेवा से हटाए गए कर्मचारियों को संबंधित जिलों में पुनः बहाल करने, ईपीएफ, ईएसआईसी, ओवरटाइम, ग्रेच्युटी व न्यूनतम वेतन सहित सभी श्रमिक अधिकार सुनिश्चित करना शामिल है. कैंडल मार्च में मदन कुमार महतो, बजरंगी सिंह, सकेंद्र यादव, गुंजन कुमार रवि, सुमन कुमारी, झालों कुमारी, रिंकी कुमारी धनराज कुमार सब्बाहुदीनीन अंसारी कयूम खान दस्तगीर खान सहित अन्य शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही