Latehar News : जिले के बालुमाथ प्रखंड के झाबर पंचायत के सुईयाटोला में प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू की अध्यक्षता में झामुमो की एक बैठक हुई. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित खनन एवं खनिज विकास एवं विनियम संशोधन बिल 2026 (एमएमडीआर एक्ट) का विरोध किया गया. एमएमडीआर एक्ट में संशोधन को केंद्र सरकार का काला कानून बताते हुए ग्रामीणों से इसका पुरजोर विरोध करने की अपील की गयी.
प्रदीप गंझू ने कहा कि झारखंड एकमात्र राज्य है, जो खनिज संपदाओं से संपन्न है. झारखंड के खान व खनिजों पर झारखंडवासियों का हक है. झारखंडवासी काला कानून बनाकर खनिज दुरुपयोग नहीं होने देंगे. कहा कि जिस झारखंड को संवारने और बनाने का काम पूज्य स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने किया है, उनकी विचारधारा को आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा.
प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू ने कहा कि झारखंडी खुद जल-जंगल और जमीन की रक्षा करेंगे. यह भी कहा कि दिल्ली से पारित इस कानून को झारखंडवासी कभी नहीं मानेगें. अगर जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन किया जायेगा.
बैठक में चेताग पंचायत अध्यक्ष अमित उरांव, प्रखंड सचिव कपिल देव, जिला संयुक्त सचिव ईश्वर उरांव, सुनील उरांव. बाबूलाल उरांव, प्रकाश उरांव, सरजू उरांव, सुकू उरांव, राजेश उरांव, बंशी उरांव, फोटो भुइयांं, बालकिशुन, लालबिहारी, मंजू भगत, अंजू देवी, पूनम देवी, जीरामानी देवी, तारा देवी, ममता उरांव, नागेद्र लोहरा, जाहेन्दर उरांव, लालमोहन उरांव, संतोष भुईया, बीरेंद्र उरांव, कार्तिक उरांव, अनिल उराव व सकेंद्र उरांव समेत झामुमो के कई नेता व कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

