Search

 
 
 

Latehar News : निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग, लातेहार में भाजपा ने फूंका सरकार का पुतला

Latehar News: जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. निशा भगत ने जिस परिस्थिति में आत्महत्या की, वह गंभीर जांच का विषय है.
 
पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता.

Latehar News : आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या मामले को लेकर लातेहार में शनिवार की शाम भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय गेट के सामने सरकार का पुतला दहन भी किया. पार्टी नेताओं ने सरकार से निशा भगत को न्याय दिलाने, मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. 


जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. निशा भगत ने जिस परिस्थिति में आत्महत्या की, वह गंभीर जांच का विषय है. निशा बेंगलुरु में नौकरी कर रही थीं, फिर भी झारखंड के आदिवासियों की आवाज बुलंद करने के लिए उन्होंने राजनीति में कदम रखा था.


मौके पर मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह, जिला प्रभारी पंकज कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम सिंह, राकेश दुबे, अनिल सिंह, अमलेश कुमार सिंह, पवन गुप्ता, ध्रुव कुमार पांडेय, मुकेश पांडेय, आशा देवी, विष्णुदेव गुप्ता, रामदेव सिंह, परशुराम लोहारा, रितेश कुमार, अवधेश चंद्रवंशी, पिंटू रजक, सौरभ पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही