Latehar: आजसू पार्टी का स्थापना दिवस जिला कार्यालय में मनाया गया. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमीत कुमार पांडेय ने की. आजसू नेता और कार्यकर्ताओं ने इसे संकल्प दिवस के रूप में मनाया. मौके पर आजसू नेताओं ने ब्लड बैंक में जा कर रक्तदान किया. जिला अध्यक्ष ने कहा 22 जून 1986 को आजसू पार्टी का गठन किया गया था. अलग झारखंड निर्माण के लिए आजसू ने लड़ाई लड़ी थी और अब झारखंड के विकास के लिए आजसू लड़ाई लड़ेगी. अलग झारखंड निर्माण के लिए आजसू नेता व कार्यकर्ताओं ने भी अपनी कुर्बानियां दी हैं. आजसू संघर्षों की पार्टी है. जन समस्याओं के लिए आजसू सड़क से ले कर संसद तक की लड़ाई लड़ी है. अलग झारखंड बनने के बाद भी झारखंड वासियों के सपने अधूरे हैं. आज भी प्रदेश में भय, भूख और भ्रष्टाचार का बोलबाला है. सरकार आज तक झारखंड अलग करने वाले उन आंदोलनकारियों को सरकार चिन्हित नहीं कर पायी. संकल्प दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी ने झारखंड राज्य की मर्यादा एवं जनमानस की सुरक्षा के संकल्प व वैचारिक मूल्य को बचाने तथा पार्टी की विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्रवण पासवान, सचिव वीरेंद्र ठाकुर, जिला प्रवक्ता नितेश पांडेय, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुंदन जायसवाल, प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव, प्रमोद यादव, विकास साहू, नितेश कुमार, विवेक दास, संजय तिवारी, प्रीतम गुप्ता, कुलदीप तिर्की, राजेश ठाकुर व नंदकिशोर यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. संकल्प दिवस पर कुल सात यूनिट संग्रह किया गया. -----------
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/tuta-ghar-dikhate-log_609.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
महुआडांडः जंगली हाथियों ने तीन घरों को ध्वस्त किया, चट कर गए अनाज
महुआडांड़ (लातेहार) : पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के महुआडांड़ वन प्रक्षेत्र में हाथियों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार की रात्रि प्रखंड के तंबोली निवासी हेनरी करकेट्टा, चंपा ग्राम निवासी मनसन नगेशिया व तिसिया देवी के घरों को हाथियों के झुंड ने ध्वस्त घर दिया, और घर में रखे दो क्विंटल धान व मकई को चट कर गए. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी. जानकारी मिलन पर महुआडांड़ रेंज के वनपाल अजय टोप्पो टीम के साथ जाकर गांव पहुंचे और रात में ही हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा. टोप्पो ने कागजी प्रक्रिया के उपरांत उचित मुआवजा देने की बात कही. उन्होंने जंगल में अनावश्यक नहीं घुमने की अपील ग्रामीणों से की.
इसे भी पढ़ें- हाईकोर्ट">https://lagatar.in/the-high-court-asked-how-far-did-the-cid-investigation-of-forest-cutting-in-palamu-division-reach/">हाईकोर्ट
ने पूछा, पलामू प्रमंडल में जंगल काटे जाने की CID जांच कहां तक पहुंची [wpse_comments_template]
Leave a Comment