Search

Latehar News : लोक अदालत में मामलों को लाएं और स्थायी समाधान पाएं- अध्यक्ष

Latehar : लातेहार स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पन्ना लाल ने लोक सेवाओं से संबंधित मामलों को स्थायी लोक अदालत में लाने और समस्याओं का त्वरित समाधान पाने की अपील की. वह शुक्रवार को डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह के निर्देश पर विद्युत प्रमंडल, लातेहार परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे.


उन्होंने बिजली, बैंक, डाकघर, रेलवे, बीमा, परिवहन व नगर पंचायत से जुड़े लोकसेवा से संबंधित मामलों की जानकारी दी. कार्यक्रम में पन्ना लाल, कार्यपालक विद्युत अभियंता राजदेव मेहता, स्था‍यी लोक अदालत के सदस्य शकील अख्तर, सूरज प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//