Search

 
 
 

Latehar News : बालूमाथ सीओ से 3 लोगों पर किया केस, रंगदारी मांगने व जान मारने की धमकी देने का आरोप

Latehar News : सीओ ने बताया कि रामनवमी पर्व के दौरान बालूमाथ के तीन अखाड़ों में विधि व्यवस्था भंग करने व डीजे बजाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. उसी समय से इन तीनों लोगों द्वारा उन्हें धमकी दी जा रही है.
 
फाइल फोटो.

Latehar News : लातेहार जिले के बालूमाथ अंचल अधिकारी बालेश्वर राम ने बालूमाथ थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. थाने में दिए आवेदन में सीओ ने तेली टोला निवासी राजेंद्र साव उर्फ चावल और उनके दो बेटों विनोद कुमार व अमोद कुमार ने उन्हें  जान से मारने की धमकी देने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है.


सीओ ने बताया कि रामनवमी पर्व के दौरान बालूमाथ के तीन अखाड़ों में विधि व्यवस्था भंग करने व डीजे बजाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. उसी समय से इन तीनों लोगों द्वारा उन्हें धमकी दी जा रही है.सीओ ने उन पर जमीन की जमाबंदी कराने का दवाब देने का भी आरोप लगाया है. थाना प्रभारी ने बताया कि सीओ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही