Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : आयुक्त व डीसी ने SIR कार्य का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

बैठक में भाग लेते आयुक्त व डीसी.

Latehar News : पलामू प्रमंडल की आयुक्त कुमुद सहाय व लातेहार डीसी संदीप कुमार ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को मनिका प्रखंड के बूथों का निरीक्षण किया. उन्होंने बीएलओ, बीएलए-2 व चुनाव पाठशाला के सदस्यों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली.

 


बैठक में एसआईआर कार्य के सफल संचालन, पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने, त्रुटियों में सुधार व शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई. आयुक्तं ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया. कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करें. किसी भी योग्य व्यक्ति का नाम छूटने न पाए, इसके लिए घर-घर सत्यापन व जागरूकता गतिविधियों को संचालित करें.


डीसी संदीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को पुनरीक्षण कार्य में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता व समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, मनिका बीडीओ समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही