Search

 
 
 

Latehar News : केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस व झामुमो का प्रदर्शन

नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लातेहार में कांग्रेस व झामुमो ने गुरुवार को अलग-अलग प्रर्दशन किया.
 
समाहरणालय के सामने धरना देते कांग्रेस के नेता व कर्यकर्ता.

Latehar : नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लातेहार में कांग्रेस व झामुमो ने गुरुवार को अलग-अलग प्रर्दशन किया. नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र उरांव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया.


धरना को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आफताब आलम ने कहा कि पेपर लीक से देश के लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने दिल्ली् में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की.


महिला जिलाध्यक्ष अनीता देवी, आदिवासी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत पाल कुजूर, एडवोकेट प्रिंस प्रसाद, युवा कांग्रेस नेता मिथलेश पासवान, ओमप्रकाश यादव, तेतर यादव, लाडले, इमरान सहित अन्य ने भी विचार रखे और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की.

 

वहीं, शाम को झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग की. झामुमो नेता सौरभ तिवारी व पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने दिल्ली में छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज को केंद्र सरकार की तानाशाही करार दिया. मौके पर बड़ी संख्या में झामुमो नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

 

Uploaded Image

प्रदर्शन करते झामुमो के नेता व कार्यकर्ता.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही