Search

 
 
 

Latehar News : डीसी ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

लातेहार डीसी संदीप कुमार ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की. बैठक में जिले में चल रहीं स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी संदीप कुमार.

Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की. बैठक में जिले में चल रहीं स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. डीसी ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य की स्थिति, संस्थागत प्रसव, एएनसी, एनसीडी स्क्रीनिंग, पेंटा-1 कवरेज, पेंटा-3 कवरेज, ओपीवी-1, एमटीसी केंद्रों की कार्यप्रणाली व स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

 


डीसी ने अधिकारियों से कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर ANC पंजीकरण, जांच व नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करें. स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराएं. उन्होंने प्रखंडवार सर्पदंश व कुत्ता काटने के मामलों की भी समीक्षा की. अधिकारियों को जरूरी दवाओं व एंटी-वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर, एमओआईसी व कर्मी उपस्थित थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही