Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार की खबरें- कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु और सीसीएल ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

पहली खबर Latehar: सदर प्रखंड के तरवाडीह पंचायत में अविस्थत श्री श्री 1008 नर्मदेश्वर नाथ ज्योतिलिंग मंदिर का 21 वां वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम बुधवार को यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ. कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गला नदी छठ घाट पहुंची. यहां कलशों में नदी का पवित्र जल भर कर कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंची. इससे पहले कलश यात्रा का शुभारंभ मंदिर के पुजारी ललित मिश्रा व संतोष मिश्रा के द्वारा किये गये वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया. मौके पर मुख्य यजमान के रूप में गुप्तेश्वर राम सपत्नीक थे. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, राजधनी प्रसाद यादव, पंकज तिवारी, उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, पूर्व जिला परिषद रामदेव सिंह, पूर्व मुखिया जलेश्वर लोहरा ने नारियल फोड़कर कलश यात्रा को रवाना किया. मौके पर जिला भाजपा महामंत्री वंशी यादव, मंदिर समिति अध्यक्ष बजरंग प्रसाद, सचिव सुजीत कुमार, रवींद्र प्रसाद, नवल शर्मा, मनोज यादव, कृष्णा प्रसाद, चंदन कुमार, अनिल सिंह, कृष्णदेव प्रसाद, रघुनंदन प्रसाद, प्रमोद ठाकुर व बीरेंद्र भारती समेत कई लोग शामिल थे. ----- दूसरी खबर

सीसीएल ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, बांटी गई दवाइयां

Latehar: सीसीएल राजहारा क्षेत्र अंतर्गत बालूमाथ प्रखंड में संचालित तेतरियाखाड ओपन कोल माइंस के प्रभावित क्षेत्र बेलवाडीह के खेल मैदान में सीएसआर के तहत मेगा निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ बालूमाथ अंचल अधिकारी आफताब आलम, बसिया पंचायत की मुखिया विमला देवी व प्रोजेक्ट ऑफिसर ए के सिंह ने संयुक्त रूप से किया. चिकित्सा शिविर में 200 ग्रामीणों का इलाज सीसीएल के डॉ सचितानन्द, डॉ दिव्या कुमारी, डॉ सुनीता आनंद, डॉ अमित कुमार, डॉ कुंदन कुमार, डॉ शशिकांत कुमार के द्वारा किया गया. चिकित्सकों ने मुख्य रूप से सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द, महिलाओं से संबंधित बीमारियों का इलाज किया. इलाज के पश्चात मरीजों के बीच दवा का भी वितरण किया गया. लोगों ने सीसीएल के इस पहल की सराहना की. नियमित रूप से इस प्रकार के चिकित्सा शिविरों का आयोजन करने की बात कही. मौके पर मैनेजर कुंदन कुमार, सी केरकेट्टा, सुमन व एसएन प्रसाद समेत कई सीसीएल कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही