Search

 
 
 

Latehar News : पूर्वी भारत का प्रमुख विद्युत उत्पातदक संस्थान है डीवीसी- डीजीएम

उप महाप्रबंधक (खनन) दीपक कुमार ने डीवीसी का ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि डीवीसी पूर्वी भारत का प्रमुख विद्युत उत्पादक संस्थान है. कंपनी देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम योगदान दे रही है.
 
Latehar News

Latehar : लातेहार जिले की तुबेद कोल माइंस परिसर में मंगलवार को दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) का 79वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. उप महाप्रबंधक (खनन) दीपक कुमार ने डीवीसी का ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि डीवीसी पूर्वी भारत का प्रमुख विद्युत उत्पादक संस्थान है. कंपनी देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम योगदान दे रही है.

 

Uploaded Image 

स्थापना दिवस समारोह मौजूद डीवीसी के अधिकारी व कर्मचारी.


उन्होंने कहा कि डीवीसी की स्थापना सात जुलाई 1948 को एक स्वायत्त निकाय के रूप में की गई थी. इसका उद्देश्य दामोदर घाटी क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई सुविधाओं का विकास, विद्युत उत्पादन और झारखंड व पश्चिम बंगाल के अपने कमांड क्षेत्र के समग्र विकास को सुनिश्चित करना था. 

 


वरिष्ठ प्रबंधक (खनन) एसडी सिंह ने कहा कि डीवीसी ने पिछले 79 वर्षों में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे प्रत्येक कर्मचारी के लिए गर्व का विषय हैं. डीवीसी तुबेद कोल माइंस ने छह मिलियन मीट्रिक टन  कोयला उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त किया है. यह पूरी टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही