Search

 
 
 

Latehar News : एकता मंच ने निकाली रैली, भाजपा पर खास समुदाय को टारगेट करने का आरोप

Latehar News : कांग्रेस आदिवासी समिति के अजीत पाल कुजूर ने भाजपा के लोगों पर पहाड़कापू व अन्य गांवों में मतदाता सूची से मुस्लिम व ईसाई मतदाताओं के नाम हटाने के आरोप लगाये.
 
रैली निकालते लोग.

Latehar News : लातेहार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अनियमितता सामने के बाद से सर्वदलीय एकता मंच आंदोलित है. मंच ने गुरुवार को महुआडांड़ में रैली निकालकर विरोध जताया. रैली शहीद चौक से शुरू होकर शास्त्री चौक, बिरसा चौक, रामपुर चौक होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंची. यहां सभा को संबोधित करते हुए वक्तातओं ने भाजपा बीएलए पर खास समुदाय को टारगेट कर मतदाता सूची से नाम कटवाने का आरोप लगाया. 

 

कांग्रेस आदिवासी समिति के अजीत पाल कुजूर ने भाजपा के लोगों पर पहाड़कापू व अन्य गांवों में मतदाता सूची से मुस्लिम व ईसाई मतदाताओं के नाम हटाने के आरोप लगाये. उन्होंने डीसी व एसडीओ से इसकी जांच कराने की मांग की. मनीना कुजूर ने कहा कि भाजपा के बीएलए बीएलओ पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बना रहे हैं. यह मामला पूरे झारखंड में सामने आया है. विशेष समुदाय को टारगेट करके फार्म 7 भरकर नाम काटने की साजिश रची जा रही है. रैली के अंत में बीडीओ व सीओ को ज्ञापन सौंपा गया.


इधर, एसडीओ सुलेमान मुंडरी ने कहा कि शिकायतों की जांच की जा रही है. बिना उचित प्रकिया के किसी का भी नाम मतदाता सूची से नहीं काटा जायेगा. मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद, प्रमुख कंचन कुजूर, उप प्रमुख अभय मिंज, मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन, रेहान रजा, मंजुल अंसारी, इमरान खान समेंत कई लोग मौजूद थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही