Search

 
 
 

Latehar News : सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 29 लोगों पर नेम्ड FIR

बारियातू थाना क्षेत्र में वन भूमि पर पौधरोपण कार्य में बाधा डालने व वन अधिकारियों के साथ दुर्व्यव्यवहार करने का मामला सामने आया है. थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि  थाने में कांड संख्या  42/2026 दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
 
Latehar News

Latehar : लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में वन भूमि पर पौधरोपण कार्य में बाधा डालने व वन अधिकारियों के साथ दुर्व्यव्यवहार करने का मामला सामने आया है. थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि  थाने में कांड संख्या  42/2026 दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. प्राथमिकी में 29 लोगों को नामजद व 10 से 20 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है.

 

Uploaded Image

वन भूमि पर पौधरोपण का विरोध करते ग्रामीण.


यह प्राथमिकी बालूमाथ वन क्षेत्र के प्रधान वनरक्षी सह प्रभारी वनपाल आंनद कुमार ने दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, बारियातू थाना क्षेत्र  के रोन्हेा गांव में वनभूमि पर पौधरोपण का कार्य के लिए ट्रेंच आदि का निर्माण कराया जा रहा था. इसी दौरान लोगों ने आकर वनरोपण का विरोध शुरू कर दिया. आरोप है कि ग्रामीणों ने पौधरोपण कार्य बाधित करते हुए वन भूमि पर हल चलाकर जुताई कर दी. यही नहीं उनलोगों ने फॉरेस्टजर आनंद कुमार चौधरी को करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही