Search

 
 
 

Latehar News : सड़क जाम कर कोयला ढुलाई रोकने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

कोयला खनन व ट्रांसपोर्टिंग करने वाली एजेंसी के प्रबंधक ने सात नामजद व 10-15 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. ट्रांसपोर्ट प्रबंधक श्यामल चक्रवर्ती ने अपने आवेदन में स्थानीय लोगों पर कोयला लदे हाइवा को जबरदस्ती रोककर रंगदारी की मांग करने का आरोप लगाया है.
 
सड़क जाम करते ग्रामीण (फाइल फोटो).

Latehar : लातेहार जिले की तुबेद कोलियरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर पिछले गुरुवार व शुक्रवार को नवादा-बालूमाथ सड़क को जाम कर हाइवा परिचालन ठप कर दिया था. इस मामले में कोयला खनन व ट्रांसपोर्टिंग करने वाली एजेंसी के प्रबंधक ने सात नामजद व 10-15 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है.


 ट्रांसपोर्ट प्रबंधक श्यामल चक्रवर्ती के लिखित आवेदन पर हेरहंज थाना में कांड संख्याब 16/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसमें दिलीप जायसवाल, अजीत जायसवाल, चंदन जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, गोलू जायसवाल, विजय जायसवाल, सोनू जायसवाल (सभी नवादा, हेरहंज निवासी) सहित 10-15 अजात लोगों को आरोपी बनाया गया है. श्यामल चक्रवर्ती ने अपने आवेदन में स्थानीय लोगों पर कोयला लदे हाइवा को जबरदस्ती रोककर गाली-गलौज, मारपीट करने व रंगदारी की मांग करने का आरोप लगाया है.  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही