Latehar News : लातेहार जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गये. इनमें दो की हालत चिंताजनक है. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एमएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर कर दिया है. पहली घटना जिले के बरवाडीह और दूसरी छिपादोहर थाना क्षेत्र में हुई.
इसे भी पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार, छिपादोहर थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास एक कार व बाइक में सीधी टक्क र हो गयी. इस हादसे में बाइक पर सवार सचिन कुमार विश्वकर्मा व उनका एक साथी घायल हो गये. दोनो मेदिनीनगर के बैरिया चौक निवासी हैं. छिपादोहर थाना प्रभारी यकीन अंसारी ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को बरवाडीह अस्पीताल पहुंचाया. सचिन की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे मेदिनीनगर अस्पचताल रेफर कर दिया.
बरवाडीह के धड़धड़ी नदी पुल के पास हुई दूसरी घटना में बाइक और मोपेड के बीच सीधी टक्क र हो गयी. इस हादसे तीन लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान कमलेश उरांव, संतोष उरांव व अमित उरांव के रूप में हुई है. तीनों को बरवाडीह सीएचसी पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कमलेश उरांव को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

