Search

 
 
 

Latehar News : बरवाडीह में खाद्य प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी टीम का छापा, 150 पैकेट एक्सपायरी दही नष्ट

Latehar News: टीम ने बरवाडीह के मिलन स्वीट्स, प्रिंस मिष्ठान, विजय होटल, अलीमुद्दीन जेनरल स्टोर, सोनू जेनरल स्टोर, सुरेश किराना स्टोर, परमानंद किराना स्टोर और विशाल किराना स्टोर की जांच की.
 
जांच करते फूड सेफ्टी टीम.

Latehar News : लातेहार जिला प्रशासन ने त्योहारों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावटखोरी पर रोक के लिए सख्ती शुरू कर दी है. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को बरवाडीह के होटलों, मिठाई दुकानों समेत अन्य खाद्य पदार्थ के प्रतिष्ठानों में औचक जांच अभियान चलाया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमन गुप्ता और सरिता जेराई के नेतृत्व में चले इस अभियान में जिला परामर्शी एनटीसीपी नागेंद्र कुमार और बरवाडीह  तथा छिपादोहर थाने की पुलिस शामिल थी.


टीम ने बरवाडीह के मिलन स्वीट्स, प्रिंस मिष्ठान, विजय होटल, अलीमुद्दीन जेनरल स्टोर, सोनू जेनरल स्टोर, सुरेश किराना स्टोर, परमानंद किराना स्टोर और विशाल किराना स्टोर की जांच की. ये प्रतिष्ठान बिना खाद्य लाइसेंस के चलते पाये गये. इस दौरान 150 पैकेट एक्सपायरी दही (अमूल), मिलावटी छेना और खोवा बरामद किया गया. इन सामग्रियों को मौके पर ही नष्ट कराया गया.


टीम ने एक दुकान से तंबाकू प्रोडक्ट जब्त करते हुए दुकानदार पर 2700 रुपये जुर्माना लगाया. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही