Search

 
 
 

Latehar News : पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी पहुंचे बालूमाथ, पंचायत परामर्श यात्रा में लिया भाग

Latehar News: केएन त्रिपाठी ने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें उचित मंच तक पहुंचाया जायेगा. मारांगलोइया पंचायत के ग्रामीणों ने बलबल नदी पर पुल बनाने की मांग की.
 
पूर्व मंत्री को मांगपत्र सौंपते ग्रामीण.

Latehar News : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी मंगलवार को बालूमाथ प्रखंड पहुंचे. यहां उन्होंंने पंचायत परामर्श यात्रा में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने मुरपा, मारांगलोइया, गणेशपुर व सेरेगढ़ा पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की. ग्रामीणों ने उन्हें पेंशन, आवास, सड़क व जमीन से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया.


मारांगलोइया पंचायत के ग्रामीणों ने बलबल नदी पर पुल बनाने की मांग की. कहा कि पुल नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें  प्रखंड व अंचल कार्यालय से बार-बार दौड़ाया जाता है.


 केएन त्रिपाठी ने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें उचित मंच तक पहुंचाया जायेगा. मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. आमिर हयात, पश्चिम मंडल अध्यक्ष कर्मदेव भगत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही