Search

 
 
 

Latehar  News : निर्माणधीन स्टेडियम से जनरेटर की चोरी

बालाजी बिल्डर कम्पनी के सुपरवाइजर अखिलेश कुमार सिंह ने सदर थाना लातेहार में एक आवेदन दे कर ग्राम भुसूर में बन रहे खेल स्टेडियम निर्माण स्थल से एक जेनरेटर चोरी किए जाने की शिकायत की है.
 

Latehar : बालाजी बिल्डर कम्पनी के सुपरवाइजर अखिलेश कुमार सिंह ने सदर थाना लातेहार में एक आवेदन दे कर ग्राम भुसूर में बन रहे खेल स्टेडियम निर्माण स्थल से एक जेनरेटर चोरी किए जाने की शिकायत की है.उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के नियमित संचालन हेतु कंपनी के द्वारा बिजली की सप्लाई के लिए एक पांच एचपी का किलोस्कर कंपनी का जेनेरेटर रखा गया था. 

 

शुक्रवार की सुबह गार्ड अवध किशोर यादव के द्वारा खबर किया गया कि जिस जेनेरेटर को स्टेडियम के बगल में स्थित शौचालय के पास रखा था, वहां नहीं है. काफी खोजबीन के बाद भी कहीं नहीं मिल रहा है. इस सूचना पर जब वे निर्माणाधीन खेल स्टेडियम गया तो घटना को सही पाया.

 

आसपास काफी खोजबीन के बाद भी जेनेरेटर का कुछ पता नहीं चल पाया. जेनेरेटर को नदी की ओर  घसीटकर ले जाने का निशान पाया गया. चोरी गये जेनेरेटर का अनुमानित मूल्य करीब 70 हजार रुपए है. उन्होंने बताया कि इस घटना के पहले भी छोटी मोटी चोरी की घटना घटित हुई है. उन्होंने छानबीन कर अज्ञात चोरों के विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई और चोरी किए गए  जेनेरेटर को बरामद करने की मांग की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही