लातेहार की खबरें- स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन और ननबैंकिंग कार्यालय सील
Balumath (Latehar): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश राम की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में निर्णय हुआ कि 25 मार्च को बालुमाथ, 27 मार्च को हेरहंज और 29 मार्च को बारियातू प्रखंड मुख्यालय में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा. डॉ राम ने बताया कि स्वास्थ मेला में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित आयुष्मान, भारत हेल्थ एंड वेलेनस सेंटर, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जागरुकता समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा स्वास्थ्य मेले में आने वाले रोगियों के लिए दंत चिकित्सा, त्वचा जांच, पोषण के लिए परामर्श, एड्स, कुष्ठ व टीबी नियंत्रण व परामर्श और मलेरिया सहित अन्य रोगों के इलाज एवं जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी. उन्होंने इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की. बैठक में बारियातू प्रमुख उर्मिला देवी, हेरहंज प्रमुख पार्वती कुमारी, बालुमाथ उप प्रमुख कामेश्वर राम, मुखिया नरेश लोहरा, निशा शहादेव, विजय उरांव, बीईईओ प्रेम लता, बाल विकास परियोजना कार्यालय की कामिनी कुमारी, बीपीओ मृत्युंजय कुमार, लेखापाल रौशन कुमार, एमपीडब्ल्यू मिथलेश कुमार, अनिल कुमार, मुकेश कुमार समेत कई स्वास्थ्य कर्मी व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे. -----

Leave a Comment