Search

 
 
 

Latehar News :घायल युवक की रिम्स ले जाते समय रास्ते  में मौत

Latehar News: सदर अस्पताल में इलाज करने वाले डॉ जेपी जायसवाल ने बताया कि जख्म देखने से प्रतीत हुआ कि किसी नुकीले हथियार से उसे चोट लगी थी. इधर, एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.
 
सदर अस्पताल में इलाजरत युवक.

Latehar News : लातेहार में एनएच 39 पर पतकी जंगल के पास रविवार की शाम एक युवक घायल अवस्था में मिला. युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के परसही गांव निवासी श्याम किशोर पासवान के पुत्र आशीष कुमार पासवान के रूप में की गयी. पुलिस ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया.


परिजन युवक को रिम्स ले जा रहे थे. लेकिन रास्ते में चंदवा के पास उसकी मौत हो गयी. सदर अस्पताल में इलाज करने वाले डॉ जेपी जायसवाल ने बताया कि जख्म देखने से प्रतीत हुआ कि किसी नुकीले हथियार से उसे चोट लगी थी. इधर, एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही