Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी रखना जरूरी- जिप अध्यक्ष

जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी रखना आवश्यजक है. राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए कई योजनायें चला रही है. किसानों को उनका लाभ लेना चाहिए
Advertisement
Advertisement
कार्यशाला में भाग लेतीं जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी व अन्य.

Latehar : लातेहार जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी रखना आवश्यजक है. राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए कई योजनायें चला रही है. किसानों को उनका लाभ लेना चाहिए. जिप अध्यक्ष बुधवार को जिला मुख्यालय के कीनामाड़ स्थित मत्स्य हेचरी सभागार में आयोजित खरीफ कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं. विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह व विधायक प्रतिनिधि गौरव दास मौजूद थे.


जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चल ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वर्ष मानसून में कम बारिश के आसार हैं. इससे सूखे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.  ऐसी परिस्थिति में कृषि विभाग पहले से तैयारी कर किसानों को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों के लिए समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है.  यदि सही समय पर बीज, उर्वरक और सिंचाई की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती, तो खेती की पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है.


  भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा ने किसानों को धान की उपयुक्त किस्मों के चयन, जल संरक्षण उपायों तथा सूखे की आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले तरीकों की जानकारी दी. किसानों को सलाह दी गई कि वे कम पानी में तैयार होने वाली फसलों एवं धान की वैकल्पिक किस्मों की जानकारी अवश्य लें. कार्यशाला में पशुपालन पदाधिकारी सुषमा परधिया, श्रवण कुमार, बिरसा मुंडा, भोला राम, चंदन कुमार सहित बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से आए वैज्ञानिक एवं सैकड़ों किसान मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही