Search

 
 
 

Latehar News : लातेहार पुलिस को मिले 19 नए वाहन, पुलिंसिंग होगी मजबूत

लातेहार जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से झारखंड पुलिस मुख्यालय से 19 नए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं. इनमें 18 बोलेरो व एक ट्रक शामिल हैं.
 
नए वाहनों को थानों के लिए रवाना करते डीसी, एसपी व अन्य.

Latehar : लातेहार जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से झारखंड पुलिस मुख्यालय से 19 नए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं. इनमें 18 बोलेरो व एक ट्रक शामिल हैं. न्यू पुलिस लाइन में गुरुवार को आयोजित समारोह में डीसी संदीप कुमार, एसपी कुमार गौरव व डीडीसी सैयद रियाज अहमद ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर थानों के लिए रवाना किया.

 


डीसी व एसपी ने कहा कि नए वाहनों के मिलने से जिले में डायल 112 की आपातकालीन सेवा, नियमित पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी. पुलिस टीमों को घटनास्थल तक तुरंत पहुंचने में सुविधा होगी और ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी. अत्याधुनिक एवं पर्याप्त वाहनों की उपलब्धता से पुलिस बल की गतिशीलता बढ़ेगी.


एसपी ने कहा कि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी इन वाहनों का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा. नए वाहनों के माध्यम से आम लोगों को और बेहतर व त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही