Search

 
 
 

Latehar News : मंईयां सम्मान योजना का लाभ देने की मांग को लेकर जल सहियाओं का धरना

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर लातेहार की जल सहियाओं ने गुरुवार को धरना दिया. संघ की प्रदेश महासंरक्षक एतवारी महतो ने जल सहियाओं को सरकार की महत्वीकांक्षी मंईयां सम्मान योजना से जोड़ने की मांग की.
 
समाहरणालय के सामने धरना पर बैठीं जल सहियाएं.

Latehar : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर लातेहार की जल सहियाओं ने गुरुवार को धरना दिया. झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष आयोजित धरना में बतौर मुख्य अतिथि संघ की प्रदेश महासंरक्षक एतवारी महतो शरीक हुईं. उन्होंने जल सहियाओं को सरकार की महत्वीकांक्षी मंईयां सम्मान योजना से जोड़ने की मांग की.

 


उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर मंईयां सम्मान योजना की राशि देकर महिलाओं की आर्थिक मदद कर रही, वहीं दूसरी ओर सहियाओं की उपेक्षा कर रही है. यह सहियाओं के साथ भेदभाव है. जल सहियाएं अल्प मानदेय पर काम रही हैं. उन्हें  भी इस योजना का लाभ मिलना चाहिए.


संघ की जिला अध्यक्ष शीला देवी ने जल सहियाओं को स्थानीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की. साथ ही लंबित मानदेय का भुगतान करने, आयुष्मान व बीमा योजना से जोड़ने और सेवाकाल में मृत्यु होने पर आश्रितों को अनुकंपा पर जल सहिया नियुक्त करने की मांग की. धरना के बाद मुख्ययमंत्री के नाम डीसी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही