Latehar News: सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना बरवाडीह रेलखंड में एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. उसका शव डाउन रेल लाइन पर पाया गया. घटना रविवार की मध्यरात्रि बरवाडीह थाना क्षेत्र के उकामाड़ ग्राम के समीप की है. हालांकि शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है.
बताया जा रहा है कि देर रात डाउन रेल लाइन से एक मालगाड़ी गुजर रही थी, इसी दौरान उकामाड़ के पास उक्त व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस घटना के कारणों और मृतक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है. आसपास के गांवों में सूचना दी गई है.