Search

 
 
 

Latehar News: मनिका थाना प्रभारी पर पैसे लेने का आरोप, सांसद कालीचरण सिंह ने DIG से की जांच की मांग

मनिका थाना प्रभारी पर वाहन जब्ती, पैसे की मांग, अभद्र व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने पलामू क्षेत्र के डीआईजी कौशल किशोर को पत्र लिखकर निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है.
 
झारखंड की खबरें

Latehar: मनिका थाना प्रभारी पर वाहन जब्ती, पैसे की मांग, अभद्र व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने पलामू क्षेत्र के डीआईजी कौशल किशोर को पत्र लिखकर निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

आवेदन में बताया गया कि पलामू के सतबरवा थाना के पिपरा कला निवासी मुकेश कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि मनिका थाना प्रभारी द्वारा उनसे पैसा भी लिया और अभद्र व्यवहार किया गया. साथ ही वाहन जब्त करने,  मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए गए है.

 

मामले में सांसद कालीचरण सिंह ने DIG से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. साथ ही कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही