Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबा कर हत्या  करने का आरोप लगाया है.
Advertisement
Advertisement
काजल की फाइल फोटो.

Latehar : लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबा कर हत्या  करने का आरोप लगाया है. घटना थाना क्षेत्र के गोनिया गांव की है. मृतका की पहचान श्रवण भुईयां की पत्नी काजल कुमारी के रूप में की गयी है. पुलिस श्रवण भुईयां को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है.


परिजनों ने बताया कि ससुराल से गुरुवार की रात सूचना दी गयी कि काजल ने जहर खा कर आत्मपहत्याग कर ली है. वे लोग ससुराल पहुंचे, तो काजल मृत पड़ी थी. उसके गले पर निशान थे. परिजनों की सूचना पुलिस शुक्रवार को मौके पर पहुंची और छानबीन की. परिजनों के आवेदन पर पुलिस उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.


परिजनों ने बताया कि श्रवण काजल के साथ अक्सलर मारपीट करता था. इसे लेकर पहले कई बार पंचायती भी की जा चुकी है. पुलिस ने शव को पोस्टेमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टेमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही