Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार की खबरें- सहायक अध्यापकों की बैठक और चोरी के लोहे के साथ तीन धराए

सहायक अध्यापकों की बैठक

Latehar: एकीकृत सहायक अध्यापक मोर्चा, लातेहार जिला इकाई की एक बैठक जिला अध्यक्ष अतुल कुमार की अध्यक्षता में राजकीय मध्य विद्यालय करकट परिसर में आयोजित की गई. बैठक में झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सहायक अध्यापकों से किए वायदों को पूरा नहीं करने पर आक्रोश प्रकट किया गया. बैठक में जिलाध्यक्ष ने गत 21 मई को मोहराबादी, रांची में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णयों से लोगों को अवगत कराया. उन्होंने बताया कि चार जून को गढ़वा में मंत्री मिथलेश ठाकुर के आवास में जाकर उन्हें 17 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव में भाग लेने की अपील की जाएगी. उन्होंने 17 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील सहायक शिक्षकों से की. प्रदेश उपाध्यक्ष सह चंदवा प्रखंड अध्यक्ष बेलाल अहमंद ने कहा कि सरकार अपना वायाद पूरा नहीं कर हमे आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है. मनिका अध्यक्ष समोधि यादव ने भी सरकार के वादाखिलाफी पर आक्रोश व्यक्त किया. पबैठक का संचालन बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष उमेश साहू एवम धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता प्रवीण सिंह ने किया.

प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया

बैठक में सदर लातेहार का प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दिलीप कुमार प्रसाद, वरीय उपाध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता व कोषाध्यक्ष महाभारत भगत को बनाया गया. जबकि गारू व सरयूं प्रखंड का अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, सचिव सतपाल उरांव, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता,हेरहंज का प्रखंड अध्यक्ष विंदेश्वरी साव व सचिव कुंद बिहारी प्रसाद, महुआडाड का अध्यक्ष निर्मल उरांव, सचिव उमेश कुमार, कोषाध्यक्ष विजय तिर्की व वरीय उपाध्यक्ष मो जावेद जमाल अंसारी को बनाया गया. बैठक में जिला संयोजक पवन कुमार यादव, दिनेश ठाकुर, मनोज मिंज, सीताराम सिंह, भुनेश्वर, उदय प्रसाद, कपिल प्रसाद,फूलचंद यादव, अनोरा खलखो, प्रदीप कुमार दुबे, राजेश्वर महतो, उपेंद्र दुबे, अरविंद सिंह, रामजी उरांव, राजनाथ सिंह, जगदीश प्रजापति, पांडू सिंह, संतोष राम, प्रसन्न गिद्ध, इंद्रदेव उरांव व कृष्ण कुमार राम समेत सभी प्रखंडों मोर्चा के पदाधिकारी एवम प्रतिनिधि उपस्थित थे. --------------

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/2-50-scaled.jpg"

alt="" width="2560" height="1920" />

चंदवाः 10 टन चोरी के लोहे के साथ तीन धराए

Chandwa: लोहे का बिजली पोल चोरी के उद्देश्य से गैैस कटर से काटकर इकट्ठा किया जा रहा है. लातेहार एसपी को इसकी सूचना मिली. इसके बाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदवा के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर किया गया. इसके बाद पुलिस ने मड़मा रोड चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान ग्राम मड़मा से बेतर की ओर एक मोटरसाइकिल सवार एवं उसके पीछे एक ट्रैक्टर के आने की रोशनी दिखाई पड़ी. जिसे छापेमारी दल के द्वारा रोक कर नाम पता पूछने पर अपना नाम संतोष उरांव पिता स्व. परमेश्वर उरांव, ग्राम बेतर थाना चंदवा एवं ट्रैक्टर चालक अपना नाम इरशाद अंसारी पिता स्व. रहीम अंसारी ग्राम बलसोकरा, मदरसा चौक थाना चान्हो जिला रांची और ट्रैक्टर पर सवार व्यक्ति ने अरविंद उरांव पिता स्व. दीपता उरांव ग्राम बेतर थाना चंदवा को पकड़ने में सफलता पाई है. इस दौरान पुलिस ने चोरी का करीब 10 लोहा बरामद किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही