Latehar News : लातेहार जिले के नेतरहाट थाना में गुरुवार को तालाब में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. घटना गड़बूढ़नी पंचायत की है. मृतक की पहचान डेनियल कुजूर (50) के रूप में हुई है. जानकारी मिलते ही नेतरहाट थाना प्रभारी राजन अधिकारी व महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास दल-बल के घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से निकलवाया.
शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पायेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.