Search

 
 
 

Latehar News : स्थानीय युवकों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करें खनन कंपनियां- सांसद

Latehar News: सांसद कालीचरण सिंह ने खनन कंपनियों को स्थानीय लोगों विशेषकर योग्य युवक-युवतियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
 
बैठक में भाग लेते सांसद कालीचरण सिंह व अन्य.
  • दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

Latehar News : चतरा सांसद कालीचरण सिंह की अध्य क्षता में बुधवार को लातेहार समाहरणालय सभागार में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोआर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक हुई. बैठक में राज्यएसभा सांसद बैद्यनाथ राम, लातेहार विधायक प्रकाश राम, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, डीसी संदीप कुमार, एसपी कुमार गौरव सहित जिले के सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.


सांसद कालीचरण सिंह ने खनन कंपनियों को स्थानीय लोगों विशेषकर योग्य युवक-युवतियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कहा कि रोजगार के अवसरों का लाभ स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर मिलना चाहिए. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खनन कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर रोजगार मेला व भर्ती कैंप के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया.


बैठक में पथ निर्माण, लघु सिंचाई, विद्युत, ग्रामीण विकास, राष्ट्रीय राजमार्ग, पेयजल,  स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, वन, दूरसंचार, बैंकिंग, आवास, मनरेगा, जल संसाधन व अन्य विभागों की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई. डीसी संदीप कुमार ने आश्वस्त किया कि बैठक में प्राप्त सुझावों एवं निर्देशों के अनुरूप सभी विभागों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही