Latehar News : स्थानीय विधायक प्रकाश राम गुरूवार को शारदीय नवरात्र के पंचमी तिथि को जिले के चंदवा प्रखंड के सिकनी ग्राम में आयोजित कलश यात्रा में भाग लिया. इससे पहले आयोजन समिति के द्वारा विधायक राम को चुनरी भेंट कर स्वागत किया गया. जहां विधायक ने कलश धारण करने वाली कुंवारी कन्या व महिलाओं के बीच कलश प्रदान किये.
वहीं इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सरोज देवी, लाल मनोज नाथ शाहदेव, लाल रंजन नाथ शाहदेव, पुष्पा देवी, अनीता देवी, तारकेश्वर यादव, अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.
इस दौरान शारदीय नवरात्र का पर्व श्रद्धा और आस्था का पावन अवसर है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। उन्होंने कहा कि नवरात्र हमें शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है. मौके पर कई ग्रामीण व अन्य लोग मौजूद थे.

