Search

 
 
 

Latehar News : सांसद बैद्यनाथ राम बने इस्पात मंत्रालय परामर्शदात्री समिति के सदस्य

Latehar News : झामुमो जिला अध्यलक्ष मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड खनिज व इस्पात उद्योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है. सांसद बैद्यनाथ राम समिति के माध्यम से राज्य से जुड़े इस्पात एवं औद्योगिक विकास के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठा सकेंगे.
 
बैद्यनाथ राम.

Latehar News : झारखंड से राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को केंद्र सरकार के इस्पात मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति का सदस्य बनाया गया है. इस पर लातेहार के लोगों व झामुमो कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है. झामुमो जिला अध्यलक्ष मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि सांसद बैद्यनाथ राम को मिली यह जिम्मेवारी झारखंड के लिए गौरव की बात है. 


उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज व इस्पात उद्योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है. सांसद बैद्यनाथ राम समिति के माध्यम से राज्य से जुड़े इस्पात एवं औद्योगिक विकास के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठा सकेंगे. उन्हें बधाई देने वालों में पूर्व नगर पंचायत अध्य क्ष सुशील कुमार अग्रवाल, जिला 20 सूत्री उपाध्यनक्ष अरुण कुमार दुबे, झामुमो जिला सचिव बुद्धेश्वलर उरांव, सुशील कुमार यादव, प्रभात कुमार, अंकित कुमार पांडेय, विशाल कुमार, एश्व,र्य उरांव सहित अन्य शामिल हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही