Search

 
 
 

Latehar News : मनिका में जंगल से क्षत-विक्षत शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Latehar News: मनिका थाना प्रभारी विक्रांत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि शव देखने से दो-तीन दिन पुराना लगता है.
 
फाइल फोटो.

Latehar News : लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र से गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. शव ऐजामाड़ जंगल में पड़ा मिला. मिली जानकारी के अनुसार, पशु चराने गये चरवाहों ने जंगल में पड़े शव को देखा. उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों को दी.


सूचना पाकर मनिका थाना प्रभारी विक्रांत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि शव देखने से दो-तीन दिन पुराना लगता है. शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों मे गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी हासिल की जा रही है. पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही