Search

 
 
 

Latehar News: पहले था नक्ससलियों का बोलबाला, अब पुलिस अधिकारी चौपाल लगा सुन रहे ग्रामीणों की समस्याएं

कभी जिस गांव में नक्सलियों की धमक रहती थी. नक्संली जन अदालत लगा कर फरमान सुनाया करते थे. जिस गांव में अक्सर नक्सलियों की गोलियों की आवाज सुनाई पड़ती थी, आज उसी गांव में पुलिस के अधिकारी चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्यासयें सुन रहे हैं.
 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/jharkhand-liquor-scam-acb-summons-four-people-including-jsbcl-general-manager

https://lagatar.in/medicine-shortage-at-rims-patients-in-the-emergency-department-and-wards-are-forced-to-buy-essential-medicines-from-outside

 
Latehar: कभी जिस गांव में नक्सलियों की धमक रहती थी. नक्संली जन अदालत लगा कर फरमान सुनाया करते थे. जिस गांव में अक्सर नक्सलियों की गोलियों की आवाज सुनाई पड़ती थी, आज उसी गांव में पुलिस के अधिकारी चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्यासयें सुन रहे हैं. 


हम बात कर रहे हैं जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती चेतर गांव की. अब इस गांव में पुलिस की पहुंच बढ़ी है. पुलिस ग्रामीणों का विश्वाकस जीतने में भरसक कामयाबी हासिल की है. बुधवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस के अधिकारी चेतर गांव पहुंचे और उनकी समस्याचओं को सुना. चौपाल में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता व चंदवा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोरंजन सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. 


पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की बात कहीं. उन्होंसने डायन बिसाही या ओझा गुणी कहकर किसी महिला या पुरूष को प्रताडि़त नहीं करने की बात कही. कहा कि ऐसा करना कानूनन अपराध है. पुलिस के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जुड़ कर उसका लाभ लेने एवं अपने जीवन स्तार में सुधार लाने की अपील की. 


एसडीपीओ ने किसी भी  संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जायेगी. उन्होंिने युवाओ को अपनी  उर्जा सकारात्म क दिशा में लगाने एवं नशापान से दूर रहने की अपील की. कहा कि नशापान से न सिर्फ शरीर वरन परिवार व समाज को भी हानि होती है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही