Latehar News : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के जोगियाडीह तालाब में नहाने के क्रम में एक युवक परन नायक डूब गया था. युवक गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ तालाब में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. पत्नी ने शोर मचाकर लोगों से बचाने की गुहार लगाई. लेकिन तब तक वह डूब चुका था. गुरुवार देर शाम तक स्थानीय लोग उसे तालाब में ढूंढ़ने का प्रयास कर रहे थे.
इसे भी पढ़ें
सूचना पाकर बीडीओ सोमा उरांव भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. गोताखोरों को भी बुलाया गया, लेकिन शव का पता नहीं चला. डीडीसी सैयद रियाज अहमद की पहल पर पटना से एनडीआरएफ की टीम शुक्रवार को जोगियाडीह तालाब पहुंची. करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने शव तालाब से खोज निकाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया.

