Search

 
 
 

Latehar News : अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत, एक अन्य घायल

Latehar News : जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि एक युवक घायल है. पहली घटना जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र में हुई है. यहां एक युवक को हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
 
जांच करते डॉक्टर.

Latehar News : लातेहार जिले में शनिवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि एक युवक घायल है. उसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. पहली घटना जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र में हुई है. यहां एक युवक को हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान कालेश्वर कुमार (सिमरिया, चतरा) के रूप में हुई है.


बताया जाता है कि कालेश्वर कुमार तुबेद कोल माइन में काम करता था. वह किसी काम से अपने घर सिमरिया गया था और वहां से लौट रहा था. इसी दौरान विपरित दिशा से आ रही एक हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. पुलिस ने शव को कब्जेे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.


दूसरी घटना लातेहार थाना क्षेत्र में एनएच-39 पर करकट ग्राम के समीप शाम करीब सात बजे की है. यहां सड़क पर खड़े 45 वर्षीय अहमद अंसारी को एक बाइक सवार ने धक्का मार दिया. अहमद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थाानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पपताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्रथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही