Search

 
 
 

Latehar News : मंत्री इरफान के बयान का विरोध, लातेहार के भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Latehar News: जिला भाजपा अध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता देश को तोड़ने वाली है. जिस पार्टी का नेता विदेशों में जाकर भारत की बुराई करता हो, उस पर देश कैसे विश्वािस करेगा.
 
पुतला दहन करते भाजपाई.

Latehar News : झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी के भारत में बांग्लादेश जैसी अराजकता फैलाने संबंधी कथित बयान पर लातेहार के भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. इसके विरोध में जिले के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया. कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.


जिला भाजपा अध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता देश को तोड़ने वाली है. जिस पार्टी का नेता विदेशों में जाकर भारत की बुराई करता हो, उस पर देश कैसे विश्वािस करेगा. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, अशोक सिंह, जिला पदाधिकारी अनिल सिंह, छोटू राजा, ध्रुव कुमार पांडेय, मुकेश पांडेय, आशा देवी, विष्णुदेव गुप्ता, राजीव रंजन पाण्डेय, रितेश कुमार, अश्विनी सिंह, अवधेश चंद्रवंशी समेत  बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही