Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : सगा भाई ही निकला 21 दिनों से लापता दयाल टोपनो का हत्यारा

लातेहार जिले के चंदवा थाने की पुलिस ने बोदा गांव निवासी दयाल टोपनो (40) का क्षत-विक्षत शव बुधवार को एक खेत से बरामद किया है. वह 21 दिनों से लापता था.
Advertisement
Advertisement
Latehar News

Latehar : लातेहार जिले के चंदवा थाने की पुलिस ने बोदा गांव निवासी दयाल टोपनो (40) का क्षत-विक्षत शव बुधवार को एक खेत से बरामद किया है. वह 21 दिनों से लापता था. बताया गया कि कुत्तों का एक झुंड़ खेत में मिट्टी खोद रही था. शक होने पर स्थानीय लोग वहा गए, तो अंदर नर कंकाल दिखायी पड़ा. लोगों की सूचना पर चंदवा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया.

 

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस की टीम.

शव की शिनाख्त गांव के दयाल टोपनो के रूप में की गयी. शव के निकलने के तुरंत बाद भीड़ में खड़ा एक व्यक्ति वहां से भागने लगा. संदेह होने पर पुलिस ने उसे खदेड़ पर पकड़ लिया. पूछे जाने पर उसने कबूल किया कि वह मृतक दयाल टोपनो का सगा बड़ा भाई पास्कल टोपनो है. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो बताया कि जमीन विवाद में उसने अपने भाई की हत्या कर दी थी.

 

 

उसने पुलिस को बताया कि पिछले एक जुलाई को दोनों भाइयों ने बैठकर शराब पी थी. शराब पीने के दौरान ही दोनो में जमीन को लेकर विवाद हुुुआ. उसने वहां रखी लोहे की रॉड से दयाल के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. बाद मे शव को घर से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत में दफना दिया. दयाल अविवाहित था. घर वालों को लगा शायद वह कहीं बाहर गया है.

 

पुलिस ने शव को पोस्टामार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पास्कल टोपनो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही