Search

 
 
 

Latehar News : पीवीटीजी गांव के विकास के लिए पंचायत समिति सदस्यr करेगें रात्रि प्रवास

Latehar : जिले के चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत के ग्राम चटुआग व दामोदर के आदिम जनजाति (पीवीटीजी) बहुल गांव है. आजादी के 75 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस गांव के लोग  सड़क, पानी, बिजली, कुपोषण समेत कई समस्याओं से जूझ रहे हैं.
 
Latehar News

Latehar : जिले के चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत के ग्राम चटुआग व दामोदर के आदिम जनजाति (पीवीटीजी) का  बहुल गांव है. आजादी के 75 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस गांव के लोग सड़क, पानी, बिजली, कुपोषण समेत कई समस्याओं से जूझ रहे हैं.

 

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

 


इन दोनों आदिम जनजाति बहुल गांवों में डीएमएफटी मद से ग्रामीणों को संसाधन उपलब्धल कराने की मांग को लेकर कामता पंचायत समिति सदस्य अयूब खान पांच व छह जुलाई की रात इन गांवों में प्रवास करेगें और ग्रामीणों से उनकी समस्यातओं से अवगत होगें. 

 


अयूब खान ने बताया कि चटुआग गांव के परहैया गांव में पांच जुलाई व दामोदर गांव में छह जुलाई को शाम सात बजे से सुबह चार बजे तक पड़ाव (प्रवास) करेगें. उन्होंने बताया कि डीएमएफटी मद से पीवीटीजी गांव की तस्वीर बदली जा सकती है. 

 


जिले के खान खनिजों से प्रशासन को करोड़ों अरबों रूपये बतौर राजस्वे प्राप्तं होते हैं. इन राजस्व का प्रयोग आदिम जनजाति बहुल क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल व रोजगार जैसे मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने के लिए किया जा सकता है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही