Search

 
 
 

Latehar News : कोयला डस्ट, सड़क जाम और दुर्घटनाओं से मुक्ति को लेकर बालूमाथ बंद

Latehar News : स्थानीय व्‍यवसायियों का कहना है कि बालूमाथ मुख्य मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में हाईवा एवं अन्य भारी कोयला वाहनों का परिचालन होता है. वाहनों की आवाजाही के दौरान सड़क पर कोयला डस्ट उड़ने से दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों के साथ साथ स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.  भारी वाहनों के कारण आए दिन सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न होने और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है.
 
बालूमाथ बंद
  • बालूमाथ में सड़क जाम 

Latehar News :  बालुमाथ प्रखंड मुख्‍यालय गुरूवार को बंद है. शहर की दुकानें बंद हैं और लोग सड़क पर उतर कर कोयला डस्ट, सड़क जाम और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं.

 

बालुमाथ के व्यावसायिक संघ के आह्वान पर गुरूवार को बालुमाथ में बंद बुलाया गया है. व्‍यवसायिक संघ ने कहा है कि मांगों के समर्थन में अनिश्‍चितकालीन आंदोलन का प्रारंभ सड़क जाम से किया गया है. बुधवार को व्यवसायियों ने बैठक कर आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है.

 

Uploaded Image

स्थानीय व्‍यवसायियों का कहना है कि बालूमाथ मुख्य मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में हाईवा एवं अन्य भारी कोयला वाहनों का परिचालन होता है. वाहनों की आवाजाही के दौरान सड़क पर कोयला डस्ट उड़ने से दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों के साथ साथ स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.  भारी वाहनों के कारण आए दिन सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न होने और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है.

 

व्यावसायिक संघ ने शहर में कोयला परिवहन करने वाली गाड़ियों की नो इंट्री करने, अलग बाइपास बनाने, निर्धारित नियमों के अनुसार वाहनों का परिवहन कराने, सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराने, धूल प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने और  बालूमाथ बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने की मांग की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही