Search

 
 
 

Latehar News : SIR कार्य के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की छत का प्ला स्टtर गिरा, कर्मी घायल

लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड के कूरा कला गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को एसआईआर का कार्य चल रहा था. दोपहर करीब एक बजे आंगनबाड़ी केंद्र की छत के एक हिस्सेथ का प्लाओस्टंर भरभरा कर गिर गया. इसमें सहयोगी कर्मी प्रवीण टोप्पो घायल हो गये.
 
Latehar News

Latehar : लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड के कूरा कला गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को एसआईआर का कार्य चल रहा था. बीएलओ शशि पूनम मिंज, सहयोगी कर्मी व ग्रामीण वहां मौजूद थे. तभी दोपहर करीब एक बजे आंगनबाड़ी केंद्र की छत के एक हिस्सेथ का प्लाओस्टंर भरभरा कर गिर गया. इसमें सहयोगी कर्मी प्रवीण टोप्पो घायल हो गये, उनके हाथ में चोट लगी है. बीएलओ शशि पूनम मिंज बाल- बाल बच गईं.

 

Uploaded Image

आंगनबाड़ी केंद्र की छत का गिरा प्लास्टर.


बीएलओ ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र का भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में है. इसकी जानकारी विभाग को दी गयी है. बावजूद इसके इसी जर्जर केंद्र  में एसआईआर का कार्य कराया जा रहा है. घायल प्रवीण टोप्पो का अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही